फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दरवाजे पर चढ़कर महिला की पिटाई, केस दर्ज

Fri, 25 Aug 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने दो महिला समेत छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि बुधवार को कुछ लोगों ने महिला के दरवाजे पर चढ़कर पिटाई कर दी थी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अहिरौली लाल गांव की कुमारी देवी पत्नी छोटेलाल ने बुधवार की देर शाम कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके दरवाजे पर गांव के सुदामा, सावित्री, अंकित तथा उनके दामाद रिश्तेदार मंटू निवासी सुकरौली, जोखन ग्राम मोहरा गोलबंद होकर लाठी डंडा से लैस होकर आए और गाली, धमकी देते हुए मारने लगे। वह चिल्लाते हुए घर में भागीं तो सभी घर में घुसकर मारने-पीटने लगे। लड़की सीमा देवी व लड़का राजा छुड़ाने पहुंचा तो उन्हें भी मारा-पीट। जिससे लड़की, लड़के राजा के हाथ व शरीर के कई हिस्सों पर चोट आई है। सीमा के सिर पर भी चोट लगी है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें