सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के तकिया निवासी शाहजहां खातून पत्नी उब्लू ने पुलिस को तहरीर देकर देवर और कुछ अन्य लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
महिला का आरोप है कि वह नौ अगस्त को घर पर अकेली थी। इसी दौरान देवर और कुछ अन्य लोगों घर पर पहुंचे और मकान में ताला लगाने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद