खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मझगावां में विवादित भूमि पर पड़ोसी मिट्टी गिराकर कब्जा कर रहे है। आरोप है कि इसका विरोध करने पर पड़ोसियों ने महिला पिटाई कर दी। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। मीरा देवी का कहना है विवादित भूमि का सलेमपुर कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। फिर भी पड़ोसी जबरदस्ती उसमें मिट्टी गिरा रहे है। विरोध करने पर पड़ोसियों ने मारा-पीटा है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।