रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के परगसहां गांव निवासी संध्या देवी ने पड़ोसियों पर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। संध्या के अनुसार, एक जून की शाम करीब पांच बजे उनकी जमीन पर पड़ोसी लकड़ी रखकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची बहन को भी पीटा गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर भानुप्रताप सिंह और राणा प्रताप सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।