बरियारपुर। थाना क्षेत्र के सरैया गांव की एक महिला ने अपने ही गांव के एक युवक पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शाम को अपने दरवाजे पर मनिहारी का सामान खरीद रही थी तभी उसी गांव का एक युवक शराब के नशे में धुत होकर महिला को गाली देने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो उसे मारने पीटने लगा और उसके साथ बदसलूकी करने लगा, जिस पर महिला ने युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। संवाद