फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला ने पड़ोसी पर लगाया मारपीट का आरोप

Mon, 11 Sep 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रविवार को पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उन्होंने मकान के निर्माण में हो रहे कार्य में बाधा पहुंचाने की बात कही है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के सरौरा की रहने वाली दुर्गावती देवी अपने घर का प्लास्टर करा रही थीं। रविवार को उनके देवर उपेंद्र गुप्ता दिवार पर पानी मार रहे थे। तभी पड़ोसी दिवार पर पानी फेंकने से मना करने लगा। इसी बात पर पड़ोसी से कहा सुनी होने लगी। तभी पड़ोसी के परिवार के कुछ सदस्य मिलकर उपेंद्र को मारने लगे। उपेंद्र को छुडाने गईं दुर्गावती को भी आरोपितों ने पीट दिया। ग्रामीणों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। एसओ दिग्विजय सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। दो पट्टीदारों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से एक-एक लोगों का शांतिभंग में चालान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें