भटनी। कुरमौटा ठाकुर गांव की मीना देवी ने मंगलवार को एसपी विक्रांत वीर से मिलकर गांव के कुछ लोगों पर दीवार तोड़ने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया है कि आरोपियो ने पहले उसके मकान की दीवार तोड़ी, विरोध करने पर जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट की। स्थानीय थाने से कार्रवाई नहीं हो रही है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भटनी थाना प्रभारी को जांच कर उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम सभा की भूमि पर मकान बनाने के प्रयास पर राजस्व टीम ने दीवार तोड़वाया है। संवाद