संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार ओझा के निरीक्षण में शुक्रवार को नोटिस देने के बाद भी एसएसजी एकेडमी हरपुर निजाम बिना मान्यता के संचालित होते मिला। इस पर विद्यालय संचालक को दुबारा नोटिस दिया गया। इस स्कूल को तत्काल बंद कराकर वहां नामांकित बच्चों को नजदीकी मान्य विद्यालय में नामांकित कराने के निर्देश दिए गए।
बीईओ ने स्कूल बंद करा दिया। विद्यालय बंद होने का लिखित प्रमाण पत्र तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए विद्यालय संचालित पाए जाने पर अर्थदंड वसूलने के साथ ही भवन को सील कराने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई। संवाद
07जेएनडी09 : नई पोर्टेबल मशीन से एक्सरे करते रेडियोलॉजिस्ट संदीप जांगड़ा। संवाद