फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भवन हैंडओवर हुआ नहीं, जर्जर हो गया

विज्ञापन
हरनहीं गांव में बना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सलेमपुर का भवन - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भवन हैंडओवर हुआ नहीं, जर्जर हो गया
विज्ञापन

एक करोड़ 71 लाख 96 हजार की लागत से आठ वर्ष पहले बरसीपार में बनाया गया
अपना भवन होने के बाबजूद दूसरे के भवन में संचालित हो रहा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। एक करोड़ 71 लाख 96 हजार की लागत से बना राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का भवन हैंडओवर नहीं होने से बेकार हो रहा है। करीब आठ साल पहले बना यह भवन जर्जर अवस्था में हो चुका है। भवन से सट कर छप्पर डालकर अवैध कब्जा भी कर लिया गया है। दूसरे के भवन में कॉलेज का संचालन हो रहा है।
शासन की तरफ से कक्ष छह से दस तक की छात्राओं की पढ़ाई के लिए वर्ष 1989 में सलेमपुर को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मिला। जगह के अभाव में उस वक्त अपना निजी भवन नहीं बन सका। इसके बाद नगर के भरौली वार्ड में आठ सौ चौहतर रुपये के एक किराए के मकान में पठन-पाठन का कार्य शुरू हुआ। लगातार 14 वर्ष किराए के मकान में रहने के बाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अहिरौली लाला में संचालित किया गया।
विज्ञापन

अभी वहीं स्कूल संचालित हो रहा था कि वर्ष 2009 में इंटरमीडिएट की मान्यता मिल गई और उसी वर्ष ग्राम पंचायत बरसीपार में खाली पड़ी ग्राम सभा की जमीन को प्रधान द्वारा बैठक कर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के नाम से कर दिया गया। इसके बाद टेंडर कर भवन बनाने के लिए एक करोड़ 71 लाख 96 हजार जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में पैक्सफेड कार्यदायी संस्था को अनुमोदित किया गया।
इसी बीच वर्ष 2012 में नगर के संस्कृत पाठशाला में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को स्थापित किया गया। इसके बाद से आज भी वही संचालित हो रहा है। एक करोड़ 71 लाख 96 हजार की लागत से बना सरकारी भवन हैंडओवर होने से पहले जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। प्रभारी प्रधानाचार्य ममता यादव ने बताया कि भवन अभी कार्यदायी संस्था की ओर से विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। इसके चलते कॉलेज संस्कृत पाठशाला में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

कोट
अभी भवन में कुछ काम बाकी है। इसके लिए शासन को पत्र भी हमनें भेजा है। प्रयास है कि बहुत जल्द भवन हैंडओवर हो जाए, ताकि पठन-पाठन का कार्य सुचारु रूप से किया जा सके।
-डॉ. विनोद कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें