फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना टिकट पकड़ाए 2260 यात्री, 15.24 लाख जुर्माना

Mon, 19 Jun 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

देवरिया। बिना टिकट ट्रेन से सफर करने वालों के लिए शनिवार का दिन भारी पड़ गया। मंडल रेल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में सदर रेलवे स्टेशन पर चले किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में 2260 बेटिकट यात्री पकड़े गए। सभी को मिलाकर 15,24,480 रुपये जुर्माना वसूला गया। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी कृषक एक्सप्रेस, अम्रपाली एक्सप्रेस, वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, मौर्या एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, क्लोन एक्सप्रेस, बनारस-गोरखपुर अनारक्षित सवारी गाड़ी, गोरखपुर-सीवान अनारक्षित सवारी गाड़ी तथा गोरखपुर-छपरा अनारक्षित गाड़ी में सघन टिकट चेकिंग की गई। जांच टीम में मंडल वाणिज्य प्रबंधक के साथ 45 टिकट जांच कर्मचारियों व रेलवे सुरक्षा बल की चार टीम लगी थी। जांच अभियान के दौरान इस खंड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें