नोट- इस खबर में जोड़ भेजा जाएगा।
बिहार से चार लोग सोहनपुर बॉर्डर स्थित शराब भट्ठी पर शराब पर आए थे शरीब खरीदने
पुलिस ने तीन बाइक और नौ पेटी शराब की बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी,
सोहनपुर। सोहनपुर बॉर्डर पर सोमवार शाम पुलिस ने चोरी की बाइक से शराब की तस्करी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर दिया। चारों बिहार से शराब की तस्करी करने आए थे। उनके पास से नौ पेटी शराब और तीन बाइकें जब्त की गई हैं। पुलिस को आशंका है कि शराब तस्करी के मामले में पकड़ी गईं दो बाइकें चोरी की हैं। पुलिस बाइक की भी जांच में जुट गई है।
बिहार शराब बंदी के कारण होली से पहले शराब की तस्करी तेज हो गई। शराब से काली कमाई के लिए तस्कर सक्रिय हो गए हैं, जबकि इसमें संलिप्त लोगों की भी चांदी हो गई है। आबकारी विभाग के लाइसेंस पर चलने वाली शराब की दुकान में तस्करी होने की खबर पर अचानक पुलिस पहुंची तो भगदड़ मच गई। लेकिन दुकान के सामने बिहार से आए तस्कर नहीं भाग पाए।
प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश दूबे ने बताया कि चारों शराब तस्कर की पहचान की जा रही है। इसके पास से मिली दो बाइकें चोरी की हैं। एक बाइक गिरफ्तार तस्कर के नाम से है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर बिहार में शराब की मांग बढ़ गई।