संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। होली त्योहार को लेकर शनिवार को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने स्थानीय और आबकारी पुलिस के साथ सरकारी देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों की जांच की। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर के अलावा बार कोड आदि की पड़ताल की।
एसडीएम ने दोपहर बाद सीओ आदित्य कुमार गौतम और स्थानीय व आबकारी पुलिस के साथ नगर के रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड, पैना मार्ग सहित करुअना, कपरवार आदि जगहों पर जांच की। कुछ जगहों पर स्टॉक रजिस्टर में कमियां मिलीं। जिस पर अधिकारी तल्ख दिखीं। अधिकारियों ने कुछ जगह ग्राहकों से रेट, दुकान के खुलने और बंद होने के समय के बारे में पूछताछ की। एसडीएम ने त्योहार को लेकर सभी को हिदायत दी। इस दौरान आबकारी इंस्पेक्टर पंकज विवेक, इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह, महेंद्र मोहन मिश्र, पवन राव, आशीष यादव, अभिषेक सिंह, अजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।