फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार गुना मुआवजा मिले, तभी देंगे जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को देवरिया-कसया मार्ग स्थित गौरा चौराहे पर सभा की। देवरिया-बाईपास से प्रभावित किसानों के लिए समर्थन मांगा। समिति के संयोजक अजीत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विकास के नाम पर सरकार किसानों को उजाड़ रही है। औने-पौने दाम देकर किसानों से जमीन छीनने का प्रयास किया जा रहा है। जबतक बाजार भाव के चारगुना मुआवजा नहीं मिलता, किसान बाईपास के लिए जमीन नहीं देंगे। प्रशासन सीधे किसानों से वार्ता न कर लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। इस दौरान कृष्णकांत, सुरेंद्र शास्त्री और राजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें