फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मिलेगा साइबर थाना, बहुमंजिला आवास में रहेंगे पुलिस कर्मी

Thu, 28 Dec 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पुलिस चौकी व दो थाने का निर्माण होगा, दो अग्निशमन केंद्र केंद्रों की भी सौगात
विज्ञापन



देवरिया। नए साल में जिले की कानून-व्यवस्था और मजबूत करने के लिए कई उपाय किए जाने की योजना है। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए जहां साइबर थाना खुलेगा, वहीं तीन पुलिस चौकी व दो थाने का निर्माण होगा। एक एएसपी व एक सीओ की भी नई तैनाती की जाएगी। करीब 10 करोड़ की लागत से पुलिस कर्मियों के रहने के लिए पुलिस लाइन में 13 मंजिला व गरुलपार में नौ मंजिला भवन बनकर तैयार हो जाएगा। मझौलीराज व रुद्रपुर के सेमरौना में बन रहा अग्निशमन केंद्र भी नए साल में पूरा होने की उम्मीद है। इस व्यवस्था से जिले की पुलिस को मजबूती मिलेगी और अपराध व अपराधियों पर लगाम लगेगा।
विज्ञापन


-
2024 में मिलेगी ये सौगातें

देवरहा बाबा, उसरा बाजार, गढ़रामपुर में पुलिस चौकी।
साइबर थाना के अलावा बैतालपुर व भागलपुर में भी थाना बनेगा।

श्रीरामपुर, सुरौली, बरियारपुर, महुआडीह थाने को अपना भवन मिलेगा।
पुलिस लाइन में 13 मंजिला आवास, गरुलपार में नौ मंजिला भवन बनकर तैयार हो जाएगा।

सभी 18 थानों पर पुलिसकर्मियों के लिए बैरक व महिला शौचालय का निर्माण पूरा हो जाएगा।
कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले में एक और एएसपी और तरकुलवा में सीओ की तैनाती होगी।


2023 में क्या मिला

चांदमारी व पुलिस लाइन की बाउंड्री के लिए चार करोड़।

महिला पुलिसकर्मियों को बैरक।

श्रीरामपुर, सुरौली, बरियारपुर, महुआडीह नया थाना बना।
सदर कोतवाली क्षेत्र को दो भागों में बांटने की योजना के तहत देहात कोतवाली बनाए जाने पर सहमति।

शहर व बार्डर इलाके सीसीटीवी कैमरे से लैस किए गए।
शहर में यातायात व्यवस्था मजबूत करने के लिए रुद्रपुर मोड़ से पुरवा चौराहा तक पिकेट प्वाइंट बना।



साइबर अपराध लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। आम से लेकर खास लोग इसके शिकार हो रहे हैं। इसके लिए साइबर थाने का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा नई पुलिस चौकी व थाना खुलने से अपराध पर नियंत्रण लगेगा। कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगातार पहल की जा रही है। - संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें