फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी ने गर्म पानी फेंका, साली सहित ससुराल के लोगों ने पीटा और छत से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
- बलिया के सिंकदरपुर थाना क्षेद्ध के लीलकर गांव कर है युवक
विज्ञापन

- पड़ोसियों ने घायल अवस्था में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
- बनकटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो को लिया हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के छेरिहा में रविवार की सुबह पत्नी के साथ ससुराल आए एक युवक के साथ ससुराल के लोगों ने अभद्र व्यवहार किया। पत्नी ने जहां उसके ऊपर गरम पानी फेंक दिया। वहीं साली, ससुर व साले ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर छत से नीचे फेंक दिया। पड़ोसियों ने घायल युवक को उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सक ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
बलिया के सिंकदरपुर थाना के लीलकर निवासी आशीष कुमार राय की ससुराल बनकटा के छेरिहा में अक्षयबर राय के यहां है। आशीष पत्नी अमृता को लेकर बाइक से शनिवार की शाम ससुराल आए। रात को भोजन करने के बाद कमरे में सो गए। आरोप है कि सुबह लगभग तीन बजे पत्नी उठी और किचन में चली गई, जहां साली ने पहले से ही गरम पानी कर रखा था। आते ही पत्नी ने गरम पानी आशीष के ऊपर फेंक दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आशीष छत की तरफ भागे तो साली, ससुर व साले ने पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। उनसे बच कर आशीष छत की तरफ भागे तो ससुराल के लोगों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे आशीष के पैर में चोट आ गई। आशीष के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और उपचार के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया।

बड़े भाई से अलग रहने का अमृता बना रही दबाव
आशीष की शादी 29 मई 2023 को हुई। आशीष रसोईगैस सिलिंडर ढाेने वाला ट्रक चलाता है। वह अधिकांश समय घर से बाहर ही रहता है। जनवरी में विदा होकर अमृता ससुराल गई थी। आरोप है कि इस बार जब से वह गई थी, तभी से भाई से अलग रहने के लिए दबाव बना रही थी। मार्च में जेठ पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए सिकंदरपुर थाने में तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की थी।
इसके बाद अमृता अलग भोजन पका रही थी। 11 अप्रैल को आशीष घर आए और शनिवार को पत्नी को ससुराल घुमाने के लिए लेकर गए। ससुर से अमृता को समझाने के लिए कहा था।
विज्ञापन


एक माह पहले अमृता ने दी थी धमकी
जेठ व जेठानी से विवाद के दौरान अमृता ने धमकी दी थी कि अगर आशीष ससुराल इस बार गए तो लौट कर नहीं आएंगे। यह बात गांव के लोगों ने भी सुनी है।
-
इस मामले में घायल के भाई ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने भाई के ससुर अच्छवर राय, पुत्री सुमन राय, पुत्र ओमकार राय व भाई की पत्नी अमृता राय को नामजद किया है। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। दो लोगों को पुलिस ने घटना के तुरंत बाद हिरासत में भी लिया था। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें