फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी बोली-पति का दूसरी महिला से संबंध नहीं देता है खर्च

Wed, 24 Sep 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि पति का गांव की एक महिला से संबंध है। वह पांच साल से उसी के साथ रहता है। उसके दो बच्चे हैं, मगर एक रुपये खर्च नहीं देता है। मंगलवार को पीड़िता ने भाई के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की शादी 12 साल पहले खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक से हुई। पत्नी का कहना है कि दोनों के बीच 10 साल की बेटी और चार साल का बेटा है। पति का पांच साल से गांव की ही एक महिला से संबंध है। वह जब भी बाहर जाता है तो महिला को साथ लेकर जाता है और गांव आने पर उसे उसके घर छोड़ देता है। इन दिनों वह गांव आया है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें