फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सत्यप्रकाश दूबे को श्रद्धांजलि देने जुटा सर्व समाज

Mon, 09 Oct 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में शामिल लोग।
विज्ञापन
सोनूघाट। रुद्रपुर के फतेहपुर के लेड़हा टोला में दो अक्तूबर को हुए सामूहिक हत्याकांड को लेकर शहर के देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोंदा स्थित अक्षय वाटिका में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से हर वर्ग के बड़ी संख्या में लोग जुटे। इसमें सत्यप्रकाश दूबे और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या पर शोक व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केवल जमीन विवाद ही नहीं बल्कि इस घटना से मानवीय संवेदना शर्मशार हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अविलंब आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। साथ ही उसकी बेनामी संपत्ति को भी अपने कब्जे में लेकर और आरोपियों को कड़ा से कड़ा दंड दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सदर विधायक डॉ. शलभ मणि ने कहा कि दुबे परिवार के लोगों की नृशंस हत्या हुई है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा नेता शशांक मणि ने पीड़ित परिवार को एक लाख नकद धनराशि, परिवार के एक बच्चे को नौकरी देने की बात कही। बरहज के पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने तीन लाख रुपये का चेक दिया। श्रद्धांजलि सभा में ब्राह्मण समाज के साथ सभी वर्गों के लोग मौजूद रहे।
इस दौरान सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद, विधायक दीपक मिश्र शाका, राजेश दयाल सिंह, रजनी पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन रविप्रकाश मिश्र उर्फ छोटे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें