फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साथी की हत्या की साजिश विफल की तो मार दिया चाकू

Sun, 10 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सुपारी लेकर एक युवक की हत्या की साजिश रच रहे बदमाशों ने साजिश विफल होने पर मोहनपट्टी गांव के राम सहाय यादव (21) को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार की शाम घटना के बाद परिजन घायल राम सहाय को लेकर महुआडीह थाने तो पुलिस ने पहले इलाज कराने की सलाह देकर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


महुआडीह थानाक्षेत्र के मोहनपट्टी गांव के रहने वाले राम सहाय यादव (21), शुक्रवार की देर शाम हेतिमपुर छोटी गंडक नदी में मूर्ति विसर्जन करके बाइक से अकेले घर लौट रहे थे। सहोदरपट्टी चौराहे से कुछ दूर ही आगे निकले ही थे कि नहर पर सामने से सहोदरपट्टी गांव के लोग मूर्ति विसर्जन करने आते दिखे। भीड़ देख वह रुक गए। आरोप है कि इसी बीच भीड़ में से एक युवक आया और राम सहाय पर अचानक चाकू से हमला बोल दिया और भाग निकला। सूचना पर पहुंचे घर के लोग गंभीर रूप से घायल राम सहाय को लेकर कुशीनगर जिले के कसया सीएचसी पर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने उन्हें महुआडीह थाने पर भेज दिया। आरोप है कि थाना पर पहुंचने के बाद पुलिस ने परिजनों को पहले इलाज कराने की सलाह देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां इलाज चल रहा है। एसओ गिरीश चंद राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।

आरोपी ने राम सहाय और उनके साथी को दी थी धमकी
राम सहाय ने बताया कि सहोदरपट्टी गांव के रहने वाले युवक ने कुछ दिन पहले हेतिमपुर के रहने वाले उनके एक साथी की हत्या करने के लिए किसी को सुपारी दी थी। लेकिन, वह वारदात को अंजाम नहीं दे सका। इस बात की राम सहाय को भनक लग गई थी और उन्होंने अपने साथी को आगाह कर दिया। इससे नाराज आरोपी ने तीन दिन पहले दोनों को फोन कर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे राम सहायक को चाकू मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें