सलेमपुर। ओवरब्रिज के नीचे बृहस्पतिवार रात एक दिव्यांग दुकानदार अपनी दुकान बंद कर रहा था। इसी बीच मनबढ़ किस्म के कुछ युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और उधार सामान मांगने लगे।
दुकानदार जब उधार सामन देने से मना किया तो पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस कोतवाली पुलिस को देख मौके से भाग निकले, लेकिन एक आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा नाजिर वार्ड के रहने वाले दिलीप विश्वकर्मा हाथ से दिव्यांग है। ओवरब्रिज के नीचे गुमटी में पान की दुकान चलाता है। संवाद