फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गेहूं का डंठल जलाया, आधा घंटा आवागमन रहा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
न समाचार 16 डीईओ 152
विज्ञापन

लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। रोक और जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद खेतों में डंठल जलाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। रविवार को जिगिनी चौराहे के पास किसी ने गेंहू के डंठल में आग लगा दी। तेज पछुआ हवा से आग बढ़ी तो लोगों की धड़कनें बढ़ गई। शोर सुनकर जुटे लोगों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। सड़क के दोनों तरह आग की लपटें देख करीब आधा भटनी-बलुआ अफगान सड़क पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

गेहूं के डंठल नही जलाने को कृषि विभाग आये दिन अभियान चलाकर ब्लॉक आदि जगहों पर किसानों को जागरूक कर रही है। बावजूद क्षेत्र में डंठल जलाने का काम रुक नही रहा है। जिससे चलते आये दिन घटना भी हो रही है। रविवार दोपहर को जिगिनी गांव के चौराहे के पास खेत में किसी ने आग लगा दी। तेज हवा के साथ आग लोगों के मकानों की ओर बढ़ने लगा। शोर मचाने पर आसपास के गांवों के युवक जुट किसी तरह आग बुझाई। आग की तेज लपटें देख सड़क से जा रहे राहगीर भी रास्ते में रुक गए। करीब आधा घंटे के बाद बुझने पर लोग अपने गंतव्य को गए। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गेहूं के डंठल में आग लगने की सूचना मिली थी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें