फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अयोध्या में हीट स्ट्रोक से मरे टीएआई का शव पहुंचते ही उमड़ी भीड़, अब तक 53 की जा चुकी है जान

Mon, 19 Jun 2023 02:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

दारोगा की मौत पर गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। भीषण गर्मी से हुई मौत पर हर कोई सहम गया। श्मशान घाट पर बड़े बेटे राहुल ने पिता के शव को मुखाग्नि दी। इस दौरान सीओ जिलाजीत, प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह मय फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विनोद सोनकर की फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में ड्यूटी के दौरान भीषण गर्मी में दारोगा की मौत के बाद उनका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। रविवार को दोपहर नगर के बैकुंठ धाम पर उनका दाह संस्कार हुआ। पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन


रामचक गांव के रहने वाले विनोद सोनकर 53 वर्ष अयोध्या में यातायात विभाग में उप निरीक्षक पद पर तैनात थे। पिछले साल बड़ी बिटिया की शादी के बाद उनकी ड्यूटी अयोध्या में ही लगी थी। परिजनों के अनुसार शनिवार को ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने पर उनकी मौत हो गई। दोपहर उनका शव गांव पहुंचा। पत्नी संजू देवी पति का शव देख बेहोश हो गई।

बेटा राहुल और अभिषेक बेजार हो कर रोने लगे। परिजनों की चीख पुकार सुन लोगों की आंखें भर आई। दारोगा की मौत पर गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। भीषण गर्मी से हुई मौत पर हर कोई सहम गया। श्मशान घाट पर बड़े बेटे राहुल ने पिता के शव को मुखाग्नि दी। इस दौरान सीओ जिलाजीत, प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह मय फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें