बारिश के बाद मुंसिफ कालोनी में सड़क पर जमा पानी
देवरिया। उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार की दोपहर में हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। इससे लोगों को राहत मिली है।
पिछले कई दिनों से देवरिया और आसपास के इलाकों में लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। इससे मुश्किल हो रही थी। दोपहर में अचानक काले बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश के बाद हवा ठंड हो गई और तापमान में भी गिरावट आई। संवाद