फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सड़कें बन गईं तलैया

Thu, 10 Aug 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के कपरवार-मदनपुर मार्ग पर गड्ढ़े में भरा पानी  संवाद
विज्ञापन
देवरिया। मंगलवार की रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश के कारण जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं शहरवासियों की मुसीबत बढ़ गई। सीमावर्ती आठ से 10 मोहल्लों के लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। रामगुलाम टोला पूर्वी, चटनी गड़ही मोहल्ला, पिड़रा, बाबू बभनी, अली नगर, शहीदनगर, रामनाथ देवरिया पश्चिमी, मुंशी गोरखनाथ टोला, कैलाशपुरी, मंगलमपुरम आदि मोहल्लों में सड़कों पर कीचड़ पसर गया था। कुछ जगहों पर जल निकासी का इंतजाम न होने के कारण सड़क पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रामगुलाम टोला पूर्वी में बेरमहिया मंदिर के सामने सड़क पर हाल के दिनों में ही मिट्टी डाली गई है। बारिश के बाद यह दलदल में तब्दील हो गई। इससे बाइक सवार अनियंत्रित हो रहे थे। ज्यादातर लोग सड़क की हालत देख वापस लौट जा रहे थे। इसके चलते मोहल्ले के लोगों को बाजार में आने के लिए करीब तीन किमी चक्कर लगाना पड़ा। स्थानीय निवासी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सड़कों की हालत ठीक नहीं होने के कारण हर साल बरसात में हम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। विवेक मिश्र ने बताया कि जलभराव से बचने के लिए सड़कों पर गिराई गई मिट्टी मुसीबत बन गई है। इसी प्रकार की दुश्वारी मंगलमपुरम व चटनी गड़ही मोहल्ले में देखने को मिली। कच्ची सड़कों पर वाहनों के पहिए फिसल रहे थे। दिनभर रिमझिम फुहार के कारण रोजमर्रा के काम से बाहर निकले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
-
जिले में सिर्फ 4.5 एमएम हुई बारिश
15 जुलाई के बाद से जिले में झमाझम बारिश नहीं हुई है। मंगलवार की रात से आसमान में लगातार बादल छाए रहने व रिमझिम बारिश से किसान बेहद खुश हैं। हालांकि लगभग 18 घंटे में महज 4.5 एमएम ही बारिश हुई है। धुसवा के किसान शैलेष उपाध्याय, पांडेयपुर के अमित तिवारी, घटैला के रामसुभग सिंह का कहना है कि रिमझिम फुहार से फसलों में हरियाली छा गई है। आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। झमाझम बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन


अच्छी बारिश का है पूर्वानुमान
जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि मानसून लौट आया है। इस बार जिले में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। रिमझिम बारिश फसलों के लिए संजीवनी के समान है। ऐसे समय में किसान धान की फसल से खरपतवार की निराई कर लें। पहली बार में दानेदार यूरिया का प्रयोग करें दूसरी बार नैनो यूरिया का प्रयोग काफी फायदेमंद साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें