तरकुलवा। पखन टोला निवासी दो भाइयों के घर वालों के बीच जमीन के विवाद में मारपीट हो गई। पल भर में मारपीट खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर लाठी-डंडे और टांगी से हमला बोल दिया। इसमें महिला और उसकी तीन बेटियां घायल हो गईं। लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पखनटोला निवासी रामेश्वर कुशवाहा और शत्रुघ्न सगे भाई हैं। इनकी जमीन तरकुलवा-बंजरिया मार्ग पर परसौनी मोड़ के पास है। इस जमीन को लेकर दोनों के परिजनों के बीच शनिवार की शाम करीब पांच बजे कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। देखते ही देखते लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे लगे। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया किघायलों का सीएचसी पर उपचार चल रहा है। घटना की जांच कर आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद