फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव : तीन किमी सफर में लग गए 45 मिनट

विज्ञापन
देवरिया पकडी मार्ग पर जगज जगह बने गड्ढे में भ्ररा बारिश का पानी।संवाद
विज्ञापन
बरसात में खस्ताहाल हो गई है बनीं देवरिया-पकड़ी-बरांव सड़क, गुजरने वाले राहगीर फिर न आने की जाहिर कर रहे मंशा
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शनिवार को जिले में बारिश तेज तो नहीं हुई, लेकिन बदहाल सड़कों पर दुर्दशा कम न थी। देवरिया-पकड़ी-बरांव मार्ग से गुजरने वाले राहगीर कह रहे थे कि बरसात भर इस सड़क की ओर मुड़कर भी नहीं देखेंगे। दोपहर के करीब ढाई बज रहे थे। 15 मिनट की रिमझिम बारिश के कारण रामनाथ देवरिया पश्चिमी से कतरारी तक सड़क के गड्ढे पानी से भर चुके थे। वाहनों का आधा पहिया गड्ढे में समा जा रहा था। रिश्तेदारी से लौटे गोरखपुर के हिंदी बाजार निवासी दिनेश निषाद का जूता कीचड़ से सन गया था। रामनाथ देवरिया चौराहे पर उन्होंने बाइक खड़ी की और हैंडपंप पर जूते साफ किए। उनका कहना था कि बरसात में इस सड़क से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। तीन किमी सफर 45 मिनट में पूरा किया है। बाइक धीरे चलाने के बावजूद कई जगह गिरते-गिरते बचा हूं। लाख जरूरत आ जाए, बरसात भर इस सड़क पर नहीं आऊंगा। ऐसी ही परेशानी पकड़ी निवासी रामबदन यादव, गिरधारी सिंह की थी। उन्होंने सड़क की बदहाली को लेकर सिस्टम को खूब कोसा।
दरअसल देवरिया-पकड़ी-बरांव मार्ग करीब पांच साल से बदहाल है। इस पर रोजाना 10 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। डेढ़ से दो फुट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है। वाहन चालकों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पा रहा है। अक्सर वाहन पलट जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
बृहस्पतिवार को पलट गया था ई-रिक्शा
बृहस्पतिवार को देवरिया-पकड़ी-बरांव मार्ग पर दोपहर करीब एक बजे सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलट गया था। हादसे में यात्रियों को खास चोट नहीं आई। आसपास के दुकानदारों ने दौड़कर ई-रिक्शा को खड़ा किया।
-
चोक नालियों के कारण मुहल्ले की सड़कों पर हो रहा जलभराव
नालियां चोक होने के कारण शनिवार को शहर के आठ मुहल्लों में सड़क पर जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी रामनाथ देवरिया पश्चिमी में देखने को मिली। सीसी रोड से मुहल्ले को जाने वाली सड़क पर जलभराव था। लोग रास्ता बदलकर आवाजाही करने को मजबूर थे। राधेश्याम सोनकर के मकान के सामने करीब तीन सौ मीटर सड़क पर पानी लगा था। नाली का बहाव ठप था। यही स्थिति मुंसिफ काॅलोनी में देखने को मिली। गोरख तिवारी के मकान के सामने करीब एक फुट पानी जमा था। बस अड्डा के पीछे वाली सड़क पर राहगीर दो फुट पानी पार कर आवाजाही करते दिखे। इस तरह की परेशानी रामगुलाम टोला पूर्वी, अलीनगर, शहीदनगर, चटनी गड़ही मोहल्ला, मंगलमपूरम, दानोपुर, बाबू बभनी आदि मुहल्लों में भी देखने को मिली।
-
बोले राहगीर:
राधे सोनकर के मकान के सामने हर साल बरसात के दिनों में पानी जमा होता है। अब दो महीने तक हम लोगों को दूसरी गली से आवाजाही करना पड़ेगा। नगर पालिका यहां की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। - रितेश पांडेय, रामनाथ देवरिया पश्चिमी

बाइक से तीन किमी सफर तय करने में मुझे 45 मिनट का समय लग गया है। कई जगह गिरते-गिरते बचा हूं। सड़क पर खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। - दिनेश निषाद, राहगीर

देवरिया-पकड़ी-बरांव मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा। - आरके सिंह, एक्सईएन पीडब्लूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन

-
नालों की सफाई का काम डेढ़ माह से निरंतर चल रहा है। जहां भी पॉलिथीन फंसने के कारण नाले चोक हो रहे हैं। सफाई कर्मी पहुंचकर साफ कर रहे हैं। - रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें