फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सलेमपुर में कई जगह जलभराव

विज्ञापन
सलेमपुर तहसील में भरा बारिश का पानी। - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
बारिश से सलेमपुर में कई जगह जलभराव
विज्ञापन

पानी व कीचड़ के बीच से चल रहे राहगीर
सलेमपुर। मंगलवार से हो रही बारिश से नगर समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया है। सड़कों पर बने गड्ढ़े पानी से भर गए हैं। नगर के सेंट जेवियर्स रोड, तहसील, ब्लॉक से लेकर चेरो रोड में पानी भरा है। इससे आवागमन में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
करीब तीन महीने से सूखा झेल रहे लोगों को अब हो रही बरसात से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि शुरुआती दौर में बारिश नहीं होने से अधिकांश धान की फसलें सूख गईं। कई लोगों ने खेत जोतवा दिए। जबकि कुछ किसानों ने मवेशियों को चरने के लिए फसल में छोड़ दिया। जिन किसानों ने पंप सेट व नलकूप से पानी चलाकर धान की फसल को बचाए रखा उनके लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है। धान की फसलों को बचाने में उन्हें काफी डीजल खर्च करना पड़ा। किसान राम ईश्वर यादव ने बताया कि का वर्षा जब कृषि सुखानी वाली कहावत अब चरितार्थ हो रही है। बारिश के चलते टूटी सड़कों का बुरा हाल है। गड्ढ़ों में बारिश का पानी भरा है, जिससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चेरो रोड पर बभनौली पांडेय गांव के सामने सड़क टूट गई है। यहां गड्ढों में लगा पानी कई दिनों तक इकट्ठा रहता है। इसी रोड पर एचडीएफसी बैंक के आगे पानी लगा है। इसके अलावा नगर के सेंट जेवियर्स रोड पर पानी लगा है। इस रोड पर सेंट जेवियर्स स्कूल के अलावा जीएम एकेडमी व स्कॉलर पब्लिक स्कूल स्थित है, जहां पढ़ने के लिए स्कूल जाने वाले बच्चों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। स्टेशन रोड कीचड़ में तब्दील हो गया है। इस रोड से रेल यात्री, तहसील, ब्लॉक, अस्पताल जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। तहसील परिसर, ब्लॉक एसडीएम व सीओ कार्यालय जाने वाले रास्ते पर पानी लगा है।
विज्ञापन

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से आवागमन प्रभावित
फोट़ो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर/भाटपाररानी। बारिश से भाटपाररानी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस कारण गड्ढायुक्त सड़कों पर जगह-जगह जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
सलेमपुर मैरवा मार्ग स्थित सोहनपुर बाजार की गड्ढायुक्त सड़क में जलभराव होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। बाजार के लोगों का कहना है कि जिधर से पानी निकलता था, उधर पीडब्ल्यूडी की सड़क किनारे एक व्यक्ति द्वारा मिट्टी भरवा दी गई है, जिससे पानी नहीं निकल रहा है। लोगों ने पीडब्ल्यूडी से जांच कर कार्रवाई तथा बाजार की जर्जर सड़क ठीक कराए जाने एवं बाजार में बनी नाली पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। इसके अलावा भाटपाररानी नगर में भी विंध्यवासिनी कॉलोनी, सोहनपार वार्ड, लखना उर्फ डोमडीह वार्ड में भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, किसानों की खिली बांछें
फोटो समाचार
कार्यालयों और सड़कों पर जगह-जगह पानी लगने से बढ़ी दुश्वारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। खेतों में पानी लगने से किसानों की बांछें खिल गई हैं। बारिश से किसान राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन कार्यालयों, मोहल्लों में जलनिकासी की व्यवस्था न होने और सड़कों पर बने गड्ढों में जगह-जगह पानी भर गया है, जिसके कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर आसमान में बादलों के उमड़ने-घुमड़ने के साथ शुरू हुई बारिश से चारों ओर हरियाली छा गई है। बुधवार को तीसरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम में नरमी आ गई है। किसान कृष्णमुरारी पांडेय, देवेश सिंह, आशीष सिंह, अखिलेश सिंह आदि का कहना है कि अच्छी बारिश होने से फसलों को फायदा हुआ है। वहीं तहसील परिसर, रेलवे स्टेशन, राजनगर, नार्मल कॉलोनी, नीलकंठ महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग सहित अन्य जगहों पर बारिश का पानी भर गया है, जबकि कपरवार के साधन सहकारी समिति और रामलीला मैदान में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें