फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना रुकावट तेज गति से कुर्ना नाले में पहुंचा पानी

विज्ञापन
देवरिया से कुर्नानाल के लिए बन रहा बडे नाले का हुुआ टेस्टिंग ।संवाद
विज्ञापन
अधिकारियों ने नाले का किया परीक्षण, जताई संतुष्टि
विज्ञापन

शहर को जलजमाव से निजात के लिए कतरारी मोड़ से कुर्ना तक बना है पक्का नाला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर को जलजमाव से निजात दिलाने के लिए कुर्ना नाला परियोजना का काम पूरा हो गया। मंगलवार को जल निगम के अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों की मौजूदगी में नाले की टेस्टिंग की गई। टेस्टिंग के दौरान कतरारी मोड़ के पास चटनी गड़ही में इकट्ठा हुआ पानी नाले में छोड़ा गया जो तेज गति से बहते हुए कुर्ना नाले में पहुंच गया। नाले का स्लोप सही होने के चलते पानी के बहाव में कहीं भी रुकावट नहीं आई। शहर की जल निकासी अभी तक सिविल लाइंस के दोनों तरफ बने नालों से ही होती थी। बरसात के दिनों में नाले ओवरफ्लो हो जाते थे। इसके चलते शहर में पानी लग जाता था और मोहल्ले वासियों को परेशानी होती थी। ऐसे में शहर को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए 26.82 करोड़ की लागत से कतरारी मोड़ से खोराराम के पास स्थित कुर्ना नाले तक 22 सौ मीटर लंबे बड़े नाले का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

नाला निर्माण की कंस्ट्रक्शन कंपनी नंद एंड संस के अधिकारियों की मौजूदगी में नाले की टेस्टिंग हुई। इस दौरान जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार गौतम, जूनियर इंजीनियर सहदेव कनौजिया, आरके चौधरी, कंस्ट्रक्शन कंपनी नंद एंड संस के पीएम रामनाथ गुप्ता, सीनियर इंजीनियर वसीम अकरम, जूनियर इंजीनियर अभिषेक यादव, उपेंद्र निषाद और आकाश आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें