फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हांफ रहे ट्रांसफॉर्मर, पानी डाल कर हीटिंग की जा रही कम

Tue, 11 Jun 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
तरकुलवा बिजली घर पर लगे दस एमवीए के ट्रांसफॉर्मर के ऊपर पानी डालकर ठंडा करता बिजली कर्मचारी।संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। भीषण गर्मी से बिजली की सप्लाई करने वाले ट्रांसफॉर्मर भी हांफ रहे हैं। इन्हें भी पानी से नहला कर ठंडा करना पड़ रहा है। कस्बे से लेकर गांवों में लगे ट्रांसफॉर्मर भी गर्मी व ओवरलोड के चलते हीट होकर जल जा रहे हैं।

33/11 केवी तरकुलवा बिजली घर पर लगे एक पांच एमवीए व एक दस एमवीए के ट्रांसफॉर्मरों से तरकुलवा व पथरदेवा नगर पंचायतों के अलावा कंचनपुर, गढ़रामपुर, सोन्हुला रामनगर, मुण्डेरा बाबू, महुआपाटन, गुलहरिया, बंजरिया आदि कस्बों और लगभग 350 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई दी जाती है। इन दिनों हर किसी को 45 डिग्री से अधिक तापमान का सामना करना पड़ रहा है। चाहे पशु हो या पक्षी, मनुष्य हो या पेड़-पौधे सभी इस प्रचंड गर्मी से बेहाल हैं। यहां तक कि लोगों को गर्मी से राहत देने वाले बिजली के उपकरण भी भीषण गर्मी से हांफने लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा पर लगे ट्रांसफॉर्मर रोज दिन हीट हो जा रहे हैं। पॉवर ट्रांसफॉर्मर का तापमान बढ़ने से विद्युत आपूर्ति डगमगा जा रही है। बिजली कर्मियों द्वारा दिन में कई बार ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा करने के लिए उनके ऊपर पानी डालना पड़ रहा है।
अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जरूरत से अधिक हीट हो जा रहे हैं। इससे उनके ऊपर पानी डालकर ठंडा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें