फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 1.5 सेमी प्रति घंटे कम हो रहा है सरयू नदी का जलस्तर, तटवर्ती क्षेत्रों में राहत

Sat, 21 Sep 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू के जलस्तर में लगातार गिरावट हो रहा है। जलस्तर कम होने से बाढ़ का खतरा टलता दिख रहा है। हालांकि नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

तुर्तीपार रेगुलेटर पर शुक्रवार शाम नदी का जलस्तर 64.83 मीटर दर्ज किया गया। नदी के जलस्तर में 1.5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से कमी आ रही है। यहां नदी के खतरे का निशान 64.30 मीटर है, नदी खतरे के निशान से 53 सेमी ऊपर बह रही है। नदी का पानी ऊपरी इलाकों से तेजी से निकल रहा है जिससे तटवर्तीय गांवों के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। कटान को लेकर बाढ़ विभाग के अधिकारी लगातार बंधे और कटान स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। कटान स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें