फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू उफनाई, पक्के घाट की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी

विज्ञापन
बरहज में सरयू के उफनाने से पक्के घाट की सीढ़ियों तक पहुंचा नदी का पानी संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सरयू उफनाई, पक्के घाट की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में जलस्तर में तेजी से हुआ है इजाफा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में 24 घंटे में इजाफा हुआ है। नदी का पानी पक्के घाट की सीढ़ियों तक पहुंच गया है।
शुक्रवार की रात नदी के जलस्तर में अचानक बढ़त दर्ज की गई। पक्के घाट से करीब दो सौ मीटर दूर बह रही सरयू नदी सीढ़ियों तक पहुंच गई है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों के अनुसार इस बार नदी ने पहली बार बढ़त बनाई है। जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। सरयू के बढ़त बनाने से उस पार के गांव परसियां देवार स्थित साधु की झोपड़ी से नदी की ओर जाने वाले खड़ंजा मार्ग के निकट तेज कटान हो रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से हो रही नदी की कटान के कारण परसियां-विशुनपुर देवार गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है। सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि जलस्तर में बढ़त दर्ज की गई है। दक्षिणी छोर पर नदी कटान कर रही है। इससे नदी अपने पुराने स्थान की ओर रुख कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें