देसही देवरिया। क्षेत्र की नहरों में पानी आए एक सप्ताह हो गया, लेकिन टेल तक नहीं पहुंचा है। बहुत से माइनर सूखे पड़े हैं। जहां पानी पहुंच रहा है, उसमें भी कुछ नहरों में पानी गुलावे की सतह से काफी नीचे है। ऐसे में धान की बेहन डाल रहे किसानों को सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर नहरें झाड़-झंखाड़ से पटी पड़ी हैं। पुलों के पास जाम लगा हुआ है। इसकी वजह से भी पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा। क्षेत्र की ज्यादातर नहरें झाड़-झंखाड़ से पटी पड़ी हुई हैं। नहरों में पानी आए करीब एक सप्ताह हो गया। अभी तक द्वारिका रजवाहा सुखी पड़ी हुई है। इसमें पानी शुरू में पानी जैसे - तैसे थोड़ा बहुत पहुंचा। टेल तक पहुंचने से पहले ही सुख गया। हरियापार, मदरापाली, करजहां आदि माइनर भी सूखे पड़े हुए हैं। पानी नहीं पहुंचा है।