फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाटपार रानी नगर की दुकानों व बीआरसी में घुसा पानी

Sun, 05 Oct 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भाटपार रानी के बीआरसी परिसर व कमरों में घुसा बरसात का पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भाटपाररानी। नगर व क्षेत्र में शुक्रवार की रात से हो रही मूसलधार बारिश से भाटपाररानी नगर के मालवीय रोड, स्टेशन रोड, बापू रोड ,चिकटोली, सोहनपार आदि वार्डों में स्थित दुकानों के अंदर पानी घुस गया। यह देखकर शनिवार को सुबह दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई और पानी निकालना आरंभ कर दिया। इसके अलावे बीआरसी केंद्र परिसर और उसके अंदर भी घुटने पर जलभराव हो गया। जलभराव से अभिलेख भीग गए। इससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी प्रभावित हो गए। नगर के बीआरडी इंटर कॉलेज के मैदान, अस्पताल परिसर, सहित कई निचले इलाकों में भी जलभराव हो गया। चल रहा दुर्गा पूजा मेला भी इस से प्रभावित हो गया। अनेक पंडालों में जलभराव हो गया, पंडाल उठड़ गया। जलभराव को दुर्गा पूजा समितियों द्वारा पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला गया। इससे दुर्गा पूजा मेला फीका हो चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें