देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल चलवाने की मांग को लेकर चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का धरना बुधवार को कलक्ट्रेट में 181वें दिन जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि चीनी मिल शीघ्र चालू करने की घोषण नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरने बैठे किसानों को संबोधित करते हुए बकरीदन अली ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैतालपुर चीनी मिल चलाने के लिए कई बार घोषणा कीए मगर मिल चालू नही हो सका। इस मामले को लेकर किसानों को आंदोलन करते नौ वर्ष हो गए हैं। इस दौरान अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, राजू चौहान, धर्मेंद्र पांडेय, शारदानंद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद