भाटपार रानी। क्षेत्र में चनुकी-फुलवरिया मार्ग से चनुकी-मझौली राजमार्ग को जोड़ने के लिए पिच सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता संतोष यादव ने कंक्रीट की मोटाई और गिट्टी की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने जेई और ठेकेदार को चेतावनी दी। निर्माण कार्य में सामने आई कमियों को सुधारने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। करीब 800 मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े इस मार्ग का निर्माण भेड़ा पाकड़ हरिजन बस्ती से होते हुए मठ दमोदरा और मदनचक गांव को जोड़ने के लिए किया जा रहा है। जेई संतोष यादव ने बताया कि उन्होंने साइड इंचार्ज अजहर को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दे दी है। संवाद