फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

262 वार्डों का आरक्षण फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
262 वार्डों का आरक्षण फाइनल
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दी हरी झंडी, देर रात शासन को भेजी गई सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले की दो नगर पालिकाओं और पंद्रह नगर पंचायतों के आरक्षण की सूची बुधवार की शाम फाइनल हो गई। जिलाधिकारी की हरी झंडी मिलने के बाद देर रात शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। शासन की स्वीकृति के बाद सूची सार्वजनिक करने की योजना है।
कई दिनों की माथापच्ची के बाद 262 वार्डों का आरक्षण नए आदेश के तहत देर शाम तैयार कर लिया। विभागीय सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो नई नगर पंचायतें पथरदेवा, बैतालपुर, मदनपुर, देसही देवरिया, तरकुलवा के वार्डों के आरक्षण पहली बार होने के कारण चक्रानुक्रम में शून्य से शुरू किया गया है। जबकि देवरिया और गौर बरहज नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण को नए गांवों के आबादी के हिसाब से तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया में 23 और बरहज में आठ गांव नए शामिल किए गए हैं। जिम्मदारों की बातों पर गौर किया जाए तो देर शाम आरक्षण की सूची तैयार कर ली गई। इसके बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने सूची प्रस्तुत की गई। डीएम ने एक-एक निकाय के वार्डों के आरक्षण का गहनता से परीक्षण करने के बाद शासन को भेजने की संस्तुति कर दी। इसके बाद आरक्षण सूची देर रात शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी गई।
कोट
वार्डों के आरक्षण की सूची तैयार हो गई है। शासन को भेजने के लिए कार्य किया जा रहा है। सूची नए आदेश के तहत बनाई गई है।
- गौरव श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें