सलेमपुर। वक्फ सम्पत्ति अधिनियम के विरोध में ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी के नेतृत्व में पसमांदा मुस्लिम समाज के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार गोपाल जी को सौंपा। ज्ञापन में रोक लगाने की मांग किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी ने कहा कि यह बिल मुस्लिम समाज के हित में नहीं है। ज्ञापन सौंपने वालों में जफर अली मंसूरी,असरफ अली मंसूरी,शमीम मंसूरी,डॉ.याहिया अंजुम मंसूरी,जाकिर मंसूरी,बिकाऊ प्रसाद,आरिफ मंसूरी,सैयद मंसूरी, गुलाम हसन,फैज आलम,इमरान मंसूरी, मुनीब मंसूरी, सोनू मंसूरी,डॉ. शहाबुद्दीन मंसूरी,भोला मंसूरी आदि प्रमुख रूप से रहे।