फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना पंजीकरण स्टेडियम में करना चाह रहे थे प्रवेश, रोकने पर दी धमकी

विज्ञापन
बीआरडी इंटर कॉलेज के क्रिडाध्यापक ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के कर्मचारियो से की अभद्रता खबर के लिए
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षक और स्टेडियम कर्मचारियों के बीच विवाद पहुंचा जिला प्रशासन के पास
विज्ञापन

स्टेडियम प्रशासन ने डीएम, डीआईओएस और प्रधानाचार्य से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के बीआरडी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक और स्पोर्ट्स स्टेडियम के एक अधिकारी व कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद अब जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है। शिक्षक पर बिना पंजीकरण कराए ही जबरन स्टेडियम में प्रवेश करने, क्रिकेट छात्रावास के खिलाड़ियों के बीच जाकर माहौल बिगाड़ने की शिकायत डीएम, डीआईओएस के साथ ही यहां के प्रधानाचार्य से की गई है। उधर शिक्षक ने सारे आरोपों को गलत बताया है।
28 अप्रैल को उच्चाधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने कहा है कि 27 अप्रैल को बीआरडी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक से स्टेडियम में कार्यरत विभागीय प्रशिक्षक रवि कुमार शर्मा व अन्य कर्मचारियों ने पंजीकरण के लिए कहा तो वह धमकियां देने लगे। इसके पूर्व भी जब उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए स्टेडियम में आने व इसके लिए पंजीकरण कराने की बात कही गई तो वह अधिकारियों व कर्मचारियों के ऊपर मिथ्या आरोप लगाने लगे और दोनो सुरक्षा गार्डों को भी धमकाने लगे। साथ ही उनकी ओर से कहा गया कि एक अंशकालिक प्रशिक्षक को बाहर करवा दिया है अब दूसरे लोगों की बारी है। क्रीड़ाधिकारी ने सोमवार को बताया कि उक्त शिक्षक यह भी कहते हैं कि छात्रावास के खिलाड़ी उनके कॉलेज में पढ़ते हैं, ऐसे में उनसे हस्ताक्षर कराकर कुछ भी लिखवाकर डीएम से शिकायत करा दूंगा। उन्होंने डीएम से इनके विरुद्ध विधि सम्मत अनुशासनात्मक एवं विभागीय अधिकारी की ओर से भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर आरोपी शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि छह माह पहले स्टेडियम गेट के बाहर से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज है। 27 अप्रैल को जब वह अपनी बुलेट स्टेडियम के अंदर पार्क करना चाहते थे तो उन्हें रोक दिया गया। जबकि वहां क्रीड़ाधिकारी के रहने पर बाइक अंदर रखने की अनुमति होती है। वहीं उनके नहीं रहने पर वहां के प्रभारी स्टेडियम से बाहर बाइक खड़ी करवाते हैं। उन्हें शक है कि स्टेडियम के ही किसी कर्मचारी ने बाइक गायब कराई है। स्टेडियम में प्रवेश के लिए उनके पंजीकरण कार्ड की वैधता मार्च में समाप्त हो गई है। अप्रैल माह में कुछ ही बचे थे इसलिए वह इसका नवीनीकरण नहीं करा पाए। स्टेडियम के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ अपशब्द एवं अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप गलत है।
-
गेम टीचर पर जो भी आरोप स्टेडियम की ओर से लगाए गए हैं, वह गलत है। वह समय से स्कूल आते हैं और अनुशासन में रहते हैं। पीटी सहित अन्य गेम व रैली कराने में सहयोग करते हैं।
-रमेश सिंह, बीआरडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य
-
माशिसं के जिलाध्यक्ष बोले- शिक्षक को समझाया जाएगा
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं बीआरडी इंटर कॉलेज के ही शिक्षक दिनेश मणि त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि अगर शिक्षक ने स्टेडियम कर्मचारियों के साथ उदंडता की है तो उन्हें समझाया जाएगा। हालांकि ऐसा उनका स्वभाव नहीं है। वह अनुशासित व संयमित हैं। जो भी गलतफहमी हुई है, उसे बैठ कर दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

-
शारीरिक शिक्षक के खिलाफ शिकायत मिली है। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
डॉ.विनोद कुमार राय, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें