फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या की कोशिश का वांछित मुंबई एयरपोर्ट पर दबोचा गया

Sun, 11 Oct 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। हत्या की कोशिश के मामले में वांछित को बनकटा पुलिस मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर ले आई। आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी था। बौलिया पांडेय गांव निवासी आनंद कुमार राजभर को छह अक्तूबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लेकर सहार थाने के सुपुर्द किया गया था। सूचना मिलने पर बनकटा पुलिस टीम मुंबई पहुंची और उसे अपने साथ ले आई।
विज्ञापन

कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल आदर्श भट्ट और शिव गोविंद शामिल रहे। सीओ मनोज कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें