देवरिया। नाबालिग के साथ यौन शोषण की कोशिश करने का वांछित आरोपी जबुद्दीन अंसारी को बरियारपुर पुलिस ने बुधवार की देर रात को लंगड़ा-धुंसवा मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता के ही गांव का रहने वाला है। बुधवार को घटना को अंजाम देने के बाद भाग गया था। मुखबिर की सूचना पर बरियारपुर थाने की पुलिस टीम ने रात में दबिश देकर उसे पकड़ा है। संवाद