देवरिया। कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य आरोपों में दर्ज प्राथमिकी में वांछित विशाल यादव को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर धनौती चौराहे के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसारए 22 वर्षीय विशाल यादव कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद