फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरलिस्ट से गायब नाम, मतदाताओं का हंगामा

Tue, 01 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के चुनाव की तरह ही दूसरे चरण में भी गड़बड़ियां सामने आईं। युवाओं, नौजवानों की बात कौन करे? मतदाता सूची से बुजुर्ग मतदाताओं के नाम भी गायब रहे। पहले चरण के चुनाव की तरह ही दूसरे चरण में भी गड़बड़ियां सामने आईं। युवाओं, नौजवानों की बात कौन करे? मतदाता सूची से बुजुर्ग मतदाताओं के नाम भी गायब रहे। इसको लेकर कई जगहां पर हंगामा हुआ। अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हो गया।  सदर विकास खंड के खरजरवां में वोटरलिस्ट में नाम को लेकर प्रधान पद के प्रत्याशियों में तनातनी हो गई। हालांकि गांव के लोगों के हस्तक्षेप से मामला आगे नहीं बढ़ा। जंगल सहजौली में वोटरलिस्ट में नाम नहीं होने पर गांव के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। कौला मुंडेरा, भरौली में भी मतदाताओं के नाम वोटरलिस्ट में नहीं मिले। इसी प्रकार बैलालपुर, गौरीबाजार और रुद्रपुर क्षेत्र के तमाम गांवों में वोटरलिस्ट में नाम नहीं होने से मतदाता मायूस हो गए। उनका कहना था कि गांव के कुछ लोगों ने रंजिशवश नाम कटवाया है। सरकारी मिशनरी भी कम दोषी नहीं है। घर बैठे ही वोटरलिस्ट तैयार कर ली गई। हालत यह के कि उम्र के अंतिम पड़ाव पर चल रहे लोगों के नाम भी मतदाता सूची से गायब हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें