फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिले की तीन संसदीय क्षेत्र में एक जून को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सात विधान सभा क्षेत्र में 23 लाख 66 हजार 372 मतदाता
विज्ञापन

- पुरुषों की संख्या 12 लाख 39 हजार 983, तो महिला मतदाता 11 लाख 26 हजार 300
- मतदान के लिए 1575 केंद्र बने, मतदान के लिए 2514 बूथ निर्धारित
- देवरिया लोक सभा में रामपुर कारखाना, पथरदेवा व सदर ब्लाक शामिल
- सलेमपुर लोस क्षेत्र में भाटपार रानी व सलेमपुर तो बांसगांव लोस क्षेत्र में रुद्रपुर व बरहज शामिल
- आदर्श आचार संहिता लगते ही डीएम के निर्देश पर हटाए गए बैनर व पोस्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। लोकसभा चुनाव सात चरण में संपन्न कराए जाएंगे। तारीखों का एलान होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। जिले की तीन संसदीय क्षेत्र में सातवें चरण में मतदान होना है। लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग एक जून को होगी। वहीं चार जून को चुनाव नतीजे आएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आम चुनाव-2024 की घोषणा के साथ ही जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले की सीमा से संबद्ध तीनों लोकसभा सीटों का मतदान सातवें चरण में होगा, जिसकी अधिसूचना 7 मई 2024 को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 14 मई होगी। 15 मई को आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। 17 मई को नामवापसी की अंतिम तिथि रहेगी। 1 जून को मतदान होगा तथा 4 जून को मतगणना होगी। जिले की दो संसदीय क्षेत्र सलेमपुर व बांसगांव से भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, लेकिन देवरिया लोकसभा सीट से भाजपा से प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन


जिलेवासी एक साथ चुनते हैं तीन सांसद



गोरखपुर-बस्ती मंडल में देवरिया जनपद ऐसा है जिसकी सात विधानसभाएं तीन लोकसभा क्षेत्रों में पड़ती हैं। सदर लोकसभा में देवरिया, पथरदेवा और रामपुर कारखाना विधानसभा आती है। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में सलेमपुर और भाटपाररानी है, जबकि बांसगांव में बरहज और रुद्रपुर विधानसभा पड़ती है। जिले में इस बार कुल 23 लाख 66 हजार 372 मतदाता है, जो तीन लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे। इसमें पुरुष मतदाता की संख्या 12 लाख 39 हाजर 983 तो महिला मतदाता की संख्या 11 लाख 26 हजार 300 है। जिले में इस बार थर्ड जेंडर की संख्या 89 है।

-
1575 मतदान केंद्र व 2514 पोलिंग बूथ निर्धारित
जिले की तीन संसदीय क्षेत्र में एक जून को मतदान होना है। चुनाव को ले जिला प्रशासन ने इस बार सातों विधान सभा में 1575 मतदान केंद्र बनाए गए है। यहां बने 2514 पोलिंग बूथ पर जिलेवासी एक जून को मतदान करेंगे। इस बार रामपुर कारखाना में सबसे अधिक 258 मतदान केंद्र व 384 पोलिंग बूथ बनाया गया है। इसी तरह पथरदेवा में 234 मतदान केंद्र व 361 पोलिंग बूथ बना है। देवरिया सदर में 178 मतदान केंद्र व 348 पोलिंग बूथ बना है। तीनों विधान सभा देवरिया लोकसभा क्षेत्र में आती है। बांसगांव लोक सभा में शामिल रुद्रपुर विधान सभा में 203 मतदान केंद्र व 344 पोलिंग बूथ और बरहज में 243 मतदान केंद्र व 353 पोलिंग बूथ बनाया गया है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सलेमपुर विस क्षेत्र में इस बार 216 मतदान केंद्र व 353 पोलिंग बूथ बना है। भाटपाररानी में 243 मतदान केंद्र तो 374 पोलिंग बूथ बनाया है जहां सातवें चरण में एक जून को मतदान होना है।

सबसे अधिक रामपुर कारखाना विस में मतदाता, सलेमपुर विस में सबसे कम
जिले की तीन संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को ले विधान सभावार मतदाताओं की संख्या की सूची जारी कर दी गई है। इस बार जिले की सात विधानसभा को मिलाकर कुल 23 लाख 66 हजार 372 मतदाता है। देवरिया लोकसभा में तीन विधानसभा शामिल है। इसमें रामपुर कारखाना में सबसे अधिक मतदाता है। यहां तीन लाख 56 हजार 317 मतदाता है। इसमें पुरुष की संख्या 189135 तो महिला की संख्या 187156 है। बघौचघाट में कुल मतदाता तीन लाख 44 हजार 268 है, इसमें पुरुष 180877 तो महिला मतदाता 163382 है। देवरिया सदर में तीन लाख 51 हजार 568 मतदाता है। इसमें पुरुष की 1858899 व महिला मतदाता की संख्या 165653 है। बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में शामिल रुद्रपुर विस में तीन लाख 16 हजार 397 मतदाता है। पुरुष मतदाता 163109 तो महिला मतदाता 1532274 है। बरहज विस क्षेत्र में कुल मतदाता तीन लाख 18 हजार 481 है। पुरुषों की संख्या 164338 व महिला की संख्या 154132 है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में जिले का सलेमपुर व भाटपार विस आता है। सलेमपुर विस में इस बार तीन लाख 39 हजार 999 मतदाता है। यहां पुरुष 177107 तो महिला मतदाता 162888 है। भाटपार रानी विस में तीन लाख 39 हजार 999 मतदाता है। इसमें पुरुष 179518 तो महिला 159815 मतदाता है, जो इस लोकसभा में मतदान करेंगे।
-
रामपुर कारखाना में सबसे अधिक थर्ड जेंडर मतदाता
लोकसभा चुनाव में जिले की सातों विधानसभा मे कुल 89 थर्ड जेंडर मतदाता है जो एक जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आएंगे। इसमें सबसे अधिक रामपुर कारखाना में 26, देवरिया सदर में 16, रुद्रपुर में 14, बरहज में 11, भाटपार रानी में 09, पथरदेवा में 09 और सलेमपुर में सिर्फ 04 थर्ड जेंडर मतदाता है।
विज्ञापन

-
आदर्श आचार संहिता लगते ही हटाए गए बैनर-पोस्टर
लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को आचार संहिता लग गई। इसके तुरंत बाद ही प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर-होर्डिंग और फ्लेक्स हटना शुरू हो गए। अन्य रास्तों पर भी राजनीतिक प्रचार सामग्री को उतारने का काम जारी है। अब चुनाव होने तक प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग आदि पर प्रतिबंध लग गया है। इधर खुद डीएम अखंड प्रताप सिंह नगर पालिका की ईओ व अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सहित अन्य चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर बैनर-पोस्टर हटवाते देखे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें