बरहज। क्षेत्र के मोहरा-समोगर मार्ग स्थित गुरुकुलम विद्यापीठ में शनिवार को दशहरा पर्व पर गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर वर्ग की विवेक और संकल्प टीम की छात्राएं अव्वल रहीं। जबकि रंगोली प्रतियोगिता में भी छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
गरबा नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। फाइनल राउंड में विवेक और संकल्प प्रथम, संयम और समर्थ की टीम क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहीं। दूसरी ओर मिशन शक्ति के तहत रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, देवी प्रतिमा आदि की रंगोली बनाया। इससे पूर्व प्रबंधक अनीता त्रिपाठी और प्रधानाचार्य डॉ.राजेश त्रिपाठी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रबंधक ने कहा कि बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने में पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे आयोजन होने चाहिए, जिससे छात्रों की छिपी प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। प्रतियोगिता में आस्था राय, सूर्यांश तिवारी, सुष्मिता, आरना, रोशनी, रिद्धिमा, प्रांजल आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया। मौके पर कौस्तुभानंद त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, सूर्यांष राव, सुषमा सिंह, दीप रंजना आदि मौजूद रहीं। संवाद