फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साइड लेने के विवाद में मनबढों ने तीन लोगों को पीटा

Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के सामने सड़क पर साइड लेने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने तीन युवकों की पिटाई कर दी। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर में हुआ। इसमें एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मईल निवासी अदालत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके घर के तीन युवक सरताज, लल्लू व रियाज शनिवार की शाम को उर्स मेला में बाइक से मझौलीराज जा रहे थे। वह मईल थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास पहुंचे थे कि सड़क पर आधा दर्जन युवक खड़े थे। युवकों से आगे जाने के लिए साइड मांगे, इसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। सरताज, लल्लू, रियाज को मारपीट कर घायल कर दिए। आस-पास के लोगों ने तीनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर भेजवाया, जिसमें लल्लू की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें