देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के महुआबारी सोमनाथ नगर निवासी शैफ अली उर्फ डोलन साकिन ने पुलिस को बताया है कि महुआबारी प्राथमिक स्कूल के बगल में खाली जमीन पर 25 मई को मैच खेल रहे थे। तभी अमित उर्फ बिजली, अनिल यादव, मन्नू यादव, मुन्ना यादव ने नशे की हालत में गालियां देने लगे और पूछने पर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आसपास से लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद