फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घटिया निर्माण कार्य का आरोप लगा ग्रामीणों ने कार्य रोका

Fri, 20 Feb 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। भागलपुर ब्लॉक के गोड़वली गांव में हो रहे सड़क निर्माण में घटिया कार्य देख ग्रामीण भड़क गए और निर्माण कार्य को रोक दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी भागलपुर से की है। भागलपुर ब्लॉक के गोड़वली गांव में ब्लॉक भागलपुर से मनरेगा योजना के तहत गोड़वली गांव में हरिजन बस्ती जाने वाले सड़क का इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य हो रहा है। जिसमें लगने वाले ईंट व निर्माण सामग्री मानक के अनुसार नहीं है। बृहस्पतिवार को घटिया निर्माण कार्य देख ग्रामीण भड़क गए और निर्माण कार्य को रोक कर अधिकारी से इसकी शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब एक नंबर का ईंट लगेगा तभी कार्य शुरू होगा। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी भागलपुर विनय सिंह ने बताया कि ग्रामीडों ने शिकायत की है। अच्छा कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान ग्रामीण रामनिवास सिंह, बेचू सिंह, लालता प्रसाद, चंद्रकेतु सिंह, चन्द्रशेखर प्रसाद, रामप्रवेश, पिन्टू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें