बघौचघाट। अहिरौली टोला बघौचघाट में मंगलवार को घायल अवस्था में राष्ट्रीय पक्षी मोर मिलने से ग्रामीणों में चिंता फैल गई। धनंजय और सिकंदर कुमार ने मोर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने वन विभाग की टीम बुलाकर मोर को सुपुर्द कराया। ग्रामीणों की तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस ने दोनों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। संवाद