फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डॉक्टर की तैनाती के लिए ग्रमीणों का प्रदर्शन

Sat, 10 Feb 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

सलेमपुर। लार ब्लॉक के मटियरा जगदीश में 2005-06 में अस्पताल का निर्माण हुआ था। अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति नहीं है। उपचार के लिए करीब छह किमी दूर लार जाना पड़ता है। डॉक्टर की तैनाती के लिए गांव के लोगों ने अस्पताल पर प्रदर्शन किया।
प्रधान प्रतिनिधि मटियरा जगदीश संजीव कुमार ने बताया कि दो वर्ष पूर्व इस संबंध में सीएमओ देवरिया को पत्र लिखा था, लेकिन समाधान नहीं हुआ। आज भी अस्पताल चालू कराने के लिए प्रयासरत हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के पति दोगारी मिश्र, अभय कुमार मिश्र ने अस्पताल चालू कराने के लिए सीएमओ, स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराने की बात कही। प्रधान के पति पटनेजी अखिलेश दूबे ने बताया कि जब अस्पताल बना तो लगा कि यहां डॉक्टर रहेंगे। इससे मटियरा, दोगारी, पटनेजी के साथ आसपास के गांवों के लोग लाभान्वित होंगें। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।
इस दौरान रोहित कुमार, बृजकिशोर यादव, संदीप मिश्र, वसीम अंसारी, मृत्युंजय, सोनू मिश्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें