फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों ने नवनिर्मित चहारदीवारी गिराई

विज्ञापन
सरांव में आम रास्ता रोकने को लेकर विवाद, गांव वालों ने नव निर्मित बाउड्रीवाल गिराई, पुलिस तैनात - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
गांव वालों ने नवनिर्मित चहारदीवारी गिराई
विज्ञापन

चहारदीवारी चलाकर पुस्तैनी रास्ता रोकने का आरोप
सरांव बुजुर्ग में पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। एकौना थाना के सरांव बुजुर्ग गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो दिन से तनाव बना है। आरोप है कि गांव का एक परिवार चहारदीवारी चलाकर गांव के लोगों का रास्ता रोक रहा है। बुधवार की रात गांव वालों ने आम रास्ते पर बनी नवनिर्मित चहारदीवारी गिरा दी। उन्होंने एसडीएम को पत्रक देकर रास्ता अवरुद्ध कर रहे शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम के निर्देश पर एकौना पुलिस ने निर्माण कार्य रोक दिया है। गांव में शांति बनाने के लिए पुलिस तैनात की गई है।
गांव के हीरालाल, संगम प्रसाद, जितेंद्र निगम, उमाशंकर, गिरीश दत्त शुक्ल, शक्तिनंदन शुक्ल, अनिल शुक्ल, त्रयंवकेश्वर, नीतेश शुक्ल, राजश्री देवी आदि ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि सरांव बुजुर्ग गांव डीह की जमीन पर आबाद है। यहां गांव में जाने वाले प्रमुख मार्ग पर ईंट की चहारदीवारी बनाकर आम रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग से होकर पूरा गांव पुस्त दर पुस्त से आता-जाता है। रास्ते पर चहारदीवारी बना देने से गांव के 200 लोग अपने घरों में कैद हो जाएंगे। रास्ते को लेकर गांव में तनाव बना है। उन्होंने तत्काल रास्ता खाली कराकर मार्ग अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ध्रुव शुक्ला ने एकौना थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस बाबत थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने कहा कि निर्माण कार्य रोक दिया गया है। रात में अज्ञात लोगों ने नव निर्मित चहारदीवारी गिरा दी। गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें