फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साइकिल चुराकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Tue, 01 Sep 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। डुमरी चौराहे पर सोमवार की शाम एक शिक्षण संस्थान से साइकिल चुराकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। डुमरी चौरारा स्थित एक शिक्षण संस्थान से युवक साइकिल लेकर भागने लगा। आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर युवक को साइकिल समेत पकड़ लिया। इसके बाद मामले की सूचना रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान को दी गई। थानाध्यक्ष ने तत्काल पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा। पुलिसकर्मी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें